कोहरे से हुए सड़क हादसों में कई घायल कोहरे के कारण रोड पर पलटा ट्रेक्टर।

कोहरे से हुए सड़क हादसों में कई घायल कोहरे के कारण रोड पर पलटा ट्रेक्टर।

पुन्हाना/पिनगवां। पुन्हाना सहित कई इलाके में बृहस्पतिवार को कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में भिड़ने से क्षतिग्रस्त हो गए और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पुन्हाना-पिनगवां रोड़ पर गांव लाहाबास के नजदीक ट्रैक्टर और पीकअप की
आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। हादसे की वजह से सड़क पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पुन्हाना-नगीना रोड़ पर गांव मरोड़ा के नजदीक थ्री व्हीलर को तेज रफ्तार केंटर ने साइड से टक्कर मार दी जिससे वह पलट गया। इसमें एक दर्जन सवारियों को चोटें आई हैं। हादसे में घायल हुए आस मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि वह बड़कली चौक से पिनगवां की ओर आ रहे टेंपू में बैठ गया जिसमें पहले से ही कई सवारियां बेटी हुई थी। गांव मरोड़ा के नजदीक केंटर ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी जिससे वह पलट कर सड़क से नीचे जा गिरा। इसमें काफी सवारियां घायल हो गई। जिसमें कई की गम्भीर हालत है। पिनगवां और नगीना पुलिस ने दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आरोपी चालकों की तलाश शुरू कर दी है। कोहरे ने दिन में भी रोकी वाहनों की रफ्तार : गहरा कोहरा पड़ने से पुन्हाना और पिनगवां क्षेत्र में दिन के दो बजे तक कोहरे की सफेद चादर छाई रही। पुन्हाना उपमंडल की अधिकतर सड़कों पर सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर न होने से खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में सड़क सुरक्षा उपाय होने जरूरी है।